
Kanke Shivling Vandalised : राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में शिव मंदिर का शिवलिंग खंडित कर दिया गया है। शनिवार की देर रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा शिवलिंग क्षतिग्रस्त किया गया। आज सुबह मंदिर का दरवाजा खुलने पर शिवलिंग क्षतिग्रस्त किए जाने की सूचना मिली।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुटे, और यथाशीघ्र स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

