
महुआडांड़ : महुआडांड़ सेठ स्व दामोदर प्रसाद तुलस्यान, डाल्टनगंज की पुण्य तिथि के अवसर पर रविवार को महुआडांड़ दुर्गा बाड़ी परिसर में शीतल पेय-जल केन्द्र का भव्य उद्घाटन किया गया। हिंदू महासभा, महुआडांड़ की पहल पर शुरू हुए इस केन्द्र से अब श्रद्धालुओं और राहगीरों को निशुल्क शीतल पेयजल उपलब्ध होगा।
पुण्य स्मृति में बेटे ने दी अनूठी श्रद्धांजलि
यह पूरा कार्यक्रम सेठ स्व. दामोदर प्रसाद तुलस्यान की पुण्य तिथि पर समर्पित था। पिता की पुण्य स्मृति को अमर बनाने के लिए इस सामाजिक कार्य को मूर्त रूप उनके सुपुत्र आलोक तुलस्यान, रांची द्वारा दिया गया। उन्होंने दुर्गा बाड़ी परिसर में आधुनिक वाटर कूलर, शुद्ध पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था से युक्त इस केन्द्र का निर्माण कराया।
पूजा-पाठ और फीता काटकर हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ दुर्गा बाड़ी के मुख्य पुजारी सर्वेश पाठक द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-पाठ कराया गया। इसके पश्चात सुरेश प्रसाद गुप्ता के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर केन्द्र का लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर हिंदू महासभा अध्यक्ष मनोज जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि पुण्य तिथि के अवसर पर इस तरह का जनसेवा कार्य सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है। भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना भगवान की सच्ची सेवा है।
हिंदू समाज के गणमान्य रहे उपस्थित
उद्घाटन समारोह में हिंदू समाज के गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर भानु प्रसाद, अजय प्रसाद, प्रशांत सिंह, संदीप गुप्ता, भोला सोनी, रामनरेश ठाकुर, राजेंद्र सोनी, डॉ. ए के शाह, दिलीप गुप्ता, सिंपल कुमार, पम्मू प्रसाद, मनोज गुप्ता, अंकुश जायसवाल, सत्यनारायण प्रसाद, राकेश प्रसाद, संदीप कुमार, बैजनाथ प्रसाद, अमरदीप प्रसाद, असगर अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि गर्मी के पूरे मौसम में इस केन्द्र के माध्यम से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि “सेवा ही धर्म है” के सिद्धांत पर चलते हुए महासभा आगे भी ऐसे जनहित के कार्य करती रहेगी।कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदू महासभा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे महुआडांड़ के लिए एक ऐतिहासिक सौगात बताया।

