
Agniveer CEE 2026 Result : भारतीय सेना ने अग्निवीर कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 1 से 16 जून के बीच परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ARO वार मेरिट सूची में अपना नाम या रोल नंबर देख सकते हैं। मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए पात्र माने जाएंगे।
रिजल्ट आने के बाद अगले कदम
शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT): 1.6 किमी दौड़, पुल-अप्स, पुश-अप्स और सिट-अप्स जैसे परीक्षण होंगे।
शारीरिक माप (PMT): कद, वजन और छाती का माप लिया जाएगा।
दस्तावेज़ सत्यापन: शैक्षिक प्रमाण पत्र और पहचान पत्र की जांच होगी।
मेडिकल परीक्षण: विस्तृत स्वास्थ्य जांच की जाएगी।
कुछ पदों पर अतिरिक्त परीक्षण भी आयोजित हो सकते है।

