

- लाखों ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत… प्रखंड कांग्रेस और उत्थान समिति ने DC संदीप कुमार से विशेषज्ञ डॉक्टरों की बहाली और पोस्टमार्टम हाउस शुरू करने की अपील की
Mahuadand Hospital : महुआडांड़ लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार के सख्त निर्देश के बाद महुआडांड़ अनुमंडल वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 16 अगस्त 2026 से महुआडांड़ में नया 30 बेड अनुमंडलीय अस्पताल आम जनता के लिए शुरू होने जा रहा है।





DC के इस निर्णय से लाखों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। DC के इस ऐतिहासिक फैसले पर महुआडांड़ प्रखंड कांग्रेस कमिटी और महुआडांड़ उत्थान समिति ने उपायुक्त संदीप कुमार का दिल से आभार व्यक्त किया है। दोनों संगठनों ने कहा कि यह फैसला क्षेत्र के स्वास्थ्य व्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा।
वहीं दूसरी ओर महुआडांड़ कांग्रेस कमिटी, उत्थान समिति और अनुमंडल के लाखों ग्रामीणों ने DC संदीप कुमार से नई अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की अविलंब बहाली करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ बिल्डिंग से काम नहीं चलेगा, बल्कि उसमें योग्य डॉक्टर, नर्स और आधुनिक उपकरण भी होने चाहिए ताकि लोगों को इलाज के लिए लातेहार या रांची न जाना पड़े।संगठनों ने DC से पोस्टमार्टम हाउस भी शुरू कराने की अपील की है।
उनका कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए अभी लोगों को लातेहार जाना पड़ता है जिससे शव को लाने-ले जाने में काफी परेशानी और खर्च होता है। अगर महुआडांड़ में ही पोस्टमार्टम हाउस शुरू हो जाए तो क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिलेगी।
महुआडांड़ उत्थान समिति के और प्रखंड कांग्रेस कमिटी ने कहा कि हम DC महोदय के प्रति आभारी हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वे हमारी मांगों को भी गंभीरता से लेते हुए अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती और पोस्टमार्टम हाउस जल्द शुरू कराएंगे
