कॉकरोच जनता पार्टी ने विजेता दहिया को प्रवक्ता के पद से हटाया

कॉकरोच जनता पार्टी ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान कथित असंवेदनशील व्यवहार को लेकर विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाते हुए सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 

नई दिल्ली : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि उन्होंने विजेता दहिया को प्रवक्ता के पद से हटा दिया है।
सीजेपी ने लिखा, ”हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के बेहद असंवेदनशील व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस की बर्बर हिंसा का सामना कर रही थी, उस वक़्त उन्होंने वीडियो जारी किया।
ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है, यह समझदारी की पूरी कमी को दिखाता है और आंदोलन के मूल्यों और सिद्धांतों के बिल्कुल खिलाफ है। इसके जवाब में विजेता दहिया को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रवक्ता पद से हटाया जाता है। उन्हें सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त किया जा रहा है।

Share This Article