
महुआडांड़ : महुआडांड़ अगर आपने अभी तक नेतरहाट का लेक व्यू पार्क नहीं देखा तो बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। दिनभर की थकान भुला देने वाला ये पार्क, रात होते ही जादुई दुनिया में बदल जाता है। जैसे ही अंधेरा होता है, हजारों रंगीन लाइटें जलती हैं और शांत झील का पानी उन रोशनियों को आईने की तरह चमकाता है। नजारा इतना खूबसूरत है कि हर कोई बस देखता ही रह जाता है।
“परिवार, दोस्त और कपल्स की पहली पसंद”
ठंडी हवा, शांत माहौल और झील किनारे टहलने का आनंद… यही वजह है कि अब परिवार, युवा और पर्यटक दूर-दूर से यहां पहुंच रहे हैं। हर कोना फोटो के लिए परफेक्ट है। सोशल मीडिया पर भी लेक व्यू नेतरहाट की धूम है।
खुशहाल हुआ पूरा इलाका
इस एक पार्क ने पूरे क्षेत्र की तकदीर बदल दी। स्थानीय दुकानदारों, होटल और टैक्सी वालों के चेहरे खिल गए हैं। पर्यटन बढ़ने से रोजगार भी बढ़ा है।स्थानीय लोग गर्व से कहते हैं – पहले नेतरहाट सनसेट के लिए जाना जाता था, अब रात का लेक व्यू पार्क ही असली पहचान है।

