400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक अस्पताल के नये भवन का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण

पटना के एलएनजेपी अस्पताल में ₹215 करोड़ की लागत से बने 400 बेड के अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक एवं न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोकार्पण किया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : पटना के राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल परिसर में ₹215 करोड़ की लागत से निर्मित 400 बेड वाले अत्याधुनिक ऑर्थोपेडिक और न्यूरो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नये भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को किया। इस मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, रेडियोलॉजी विभाग, स्पोर्ट्स इंजरी सेंटर, फिजियोथेरेपी, ट्रॉमा एवं 24×7 आपातकालीन सेवाओं से सुसज्जित यह अस्पताल बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा। इससे गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को राज्य के भीतर ही विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Share This Article