पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 53 वर्षीय एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.02 करोड़ रुपये मूल्य का मेफेड्रोन (मादक पदार्थ) बरामद किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जिस किराए के मकान में रह रहा था, उसके मालिक के खिलाफ भी विदेशी नागरिक का अनिवार्य सत्यापन किए बिना परिसर किराए पर देकर अपराध को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पालघर में नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, 1.02 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त
पालघर पुलिस ने 53 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक को 1.02 करोड़ रुपये मूल्य के मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया। मकान मालिक पर भी सत्यापन नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ।

विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।
