पंचमहल में कृषि क्षेत्र से 18.95 लाख रुपये के गांजे के पौधे जब्त, दो लोग गिरफ्तार

गुजरात के पंचमहल में पुलिस ने कृषि क्षेत्र से गांजे के 97 पौधे जब्त किए। 37.9 किलोग्राम वजन वाले पौधों की कीमत 18.95 लाख रुपये आंकी गई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पंचमहल (गुजरात): गुजरात के पंचमहल जिले में बुधवार को 37.9 किलोग्राम वजन के गांजे के 97 पौधे जब्त किए गए और इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने जब्त पौधों की कीमत 18.95 लाख रुपये आंकी है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, सूचना के आधार पर पुलिस ने वाव कुंडली गांव में एक कृषि क्षेत्र की तलाशी ली। इस पर आरोपियों चंद्र बारिया और नाटू बारिया द्वारा खेती की जा रही थी।

विज्ञप्ति में कहा गया, “पंचमहल-गोधरा के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और दामवाव पुलिस ने बुधवार को वाव कुंडली गांव से गांजे के 97 हरे पौधों को जब्त करने के साथ इस सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन पौधों का वजन 37.900 किलोग्राम और अनुमानित कीमत 18,95,000 रुपये है।

आरोपियों के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम, 1985 (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।