पुलिस-प्रिंस खान गैंग में मुठभेड़, एक अपराधी का हाफ एनकाउंटर

हजारीबाग के बड़कागांव में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के हथियारबंद गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी घायल हुआ, जबकि अन्य साथी फरार हो गए।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और भगोड़ा गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के हथियारबंद गुर्गों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंग का एक अपराधी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसके अन्य साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायल अपराधी को पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।