सरकार प्रधानमंत्री पोस्ट विवाद पर सप्ताह भर में मेटा के साथ करेगी नीतिगत, तकनीकी चर्चा

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फेसबुक पोस्ट को अस्थायी रूप से हटाए जाने के मामले में केंद्र सरकार सोशल मीडिया कंपनी मेटा के साथ नीतिगत और तकनीकी मुद्दों पर एक सप्ताह के भीतर चर्चा करेगी। एक शीर्ष अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सरकार प्रधानमंत्री मोदी की पोस्ट को कुछ देर के लिए हटाने के मामले में मेटा के वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब कर चुकी है। प्रधानमंत्री ने 23 जुलाई को अपनी पोस्ट में परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।