पश्चिम बंगाल में बस पलटने से खलासी की मौत, कई यात्री घायल

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बस पलटने से खलासी की मौत हो गई और कई यात्री घायल हुए। स्थानीय लोगों ने जर्जर सड़क को हादसे की वजह बताया।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

West Bengal Bus Accident : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में रविवार को एक बस के पलट जाने से उसके खलासी की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार सुबह मंदिरबाजार क्षेत्र के पास रामगंगा रोड पर हुई, जब एक वैन से टक्कर होने से बचने की कोशिश में बस पलट गयी। बस धोलाहाट से लक्ष्मीकांतपुर जा रही थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क का एक हिस्सा अत्यंत जर्जर स्थिति में था। इसी दौरान दूध के एक वाहन से टक्कर होने से बचने की कोशिश में बस चालक ने बस को एक ओर मोड़ दिया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में बस के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार हो रहा है।

दुर्घटना के कारण कुछ समय तक सड़क पर यातायात बाधित रहा। बाद में पुलिस ने बस को हटाकर यातायात बहाल कराया।

स्थानीय लोगों और बस संचालकों ने जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सड़क की खराब स्थिति ही इस दुर्घटना का प्रमुख कारण बनी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।