सुमित अग्रवाल हत्याकांड: SIT ने दो और आरोपियों को दबोचा, चाकू और बुलेट बाइक बरामद

रामगढ़ के चर्चित सुमित अग्रवाल हत्याकांड में SIT ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त दो चाकू और बुलेट बाइक बरामद की, जांच लगातार तेज हो रही है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Sumit Agarwal Murder Case : सुमित अग्रवाल हत्याकांड की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) को मामले में एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की है।

मुख्यालय डीएसपी अकरम राजा ने सोमवार को प्रेस वार्ता में बताया कि रामगढ़ थाना कांड संख्या 205/2026 की जांच तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ-साथ मानवीय सूचना के आधार पर की जा रही है। इससे पहले इस मामले में सरज कुमार दास उर्फ छोटू उर्फ सरकार दास को गिरफ्तार कर 1 अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

जांच के दौरान पुलिस ने सुमित कुमार सोनी (23) और अभिषेक कुमार साव (25) को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रामगढ़ के न्यू कॉलोनी बगीचा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए दो चाकू और बुलेट मोटरसाइकिल (JH-24P-4489) बरामद की गई है।

डीएसपी अकरम राजा ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और मामले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।