Homeविदेशमेक्सिको जून तक आर्थिक रूप से सामान्य स्थिति में लौट आएगा

मेक्सिको जून तक आर्थिक रूप से सामान्य स्थिति में लौट आएगा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मेक्सिको सिटी: मेक्सिको के राष्ट्रपति एंद्रेस मैनुएल लोपेज ओब्रादोर ने कहा है कि मेक्सिको जून के अंत तक आर्थिक रूप से सामान्य स्थिति में लौट आएगा और रोजगार का स्तर कोरोनावायरस महामारी के प्रकोप के पहले वाली स्थिति में पहुंच जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रपति ने शुक्रवार को ब्रीफिंग के दौरान कहा कि फरवरी 2020 में देश में महामारी फैलने से पहले मेक्सिकन सोशल सिक्योरिटी इंस्टीट्यूट (आईएमएसएस) में पंजीकृत कामगारों की संख्या 2.05 करोड़ से अधिक थी, एक आंकड़ा जो इस साल के मध्य तक रिकवर किया जा सकता है।

लोपेज ओब्रादोर के अनुसार, कोविड-19 के कारण मेक्सिको ने 11 लाख नौकरियों को खो दिया, लॉकडाउन के उपायों के बाद कई आर्थिक क्षेत्र प्रभावित हुए, लेकिन हाल के महीनों में करीब 600,000 नौकरियां रिकवर हुई हैं।

राष्ट्रपति ने यहां नेशनल पैलेस में पत्रकारों से कहा, हमारा मानना है कि साल के मध्य तक हमारे पास फिर से 2.05 करोड़ औपचारिक नौकरियां होंगी।

उन्होंने कहा, जून के अंत तक हम पहले से ही आर्थिक सामान्य स्थिति में होंगे।

हम औद्योगिक गतिविधियों में, विशेष रूप से पर्यटन में, जो कि बुरी तरह प्रभावित हुआ, में अधिक वृद्धि और रिकवरी देखेंगे।

लोपेज ओब्रादोर ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को, लगभग 1.5 करोड़ लोगों का अप्रैल 2020 तक वायरस के खिलाफ टीकाकरण किया जाएगा, जो कि दिसंबर 2020 के अंत में शुरू हुई टीकाकरण रणनीति के हिस्से के रूप में है।

मेक्सिको 188,866 मौतों के साथ इस समय अमेरिका और ब्राजील के बाद कोरोना से मौतों के मामले में तीसरे स्थान पर है।

अब तक, देश में कम से कम 2,112,508 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं।

सेंट्रल बैंक ऑफ मेक्सिको के अनुसार, 2021 में अर्थव्यवस्था के 4.8 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...