नेतरहाट थाना के नए प्रभारी श्री राजन अधिकारी ने अपील जारी कर कहा – शांति और सुरक्षा के लिए जनता का सहयोग जरूरी

नेतरहाट थाना के नए प्रभारी राजन अधिकारी ने शांति, सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए जनता से सहयोग की अपील की, महिलाओं, पर्यटकों और ग्रामीणों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Netarhat News : महुआडांड़ पहाड़ों की रानी नेतरहाट में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए श्री राजन अधिकारी ने नेतरहाट थाना के नए थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया।

पदभार संभालते ही श्री राजन अधिकारी ने क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, देवतुल्य ग्रामीणों और मीडिया बंधुओं से अपील की कि वे पुलिस को हर संभव सहयोग दें।

उन्होंने कहा कि नेतरहाट राज्य का गौरव है और यहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं। ऐसे में शांति और सुरक्षा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस-जनता की भागीदारी से ही अपराध मुक्त नेतरहाट बन सकता है।

श्री राजन अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में नशा, जुआ, अवैध कारोबार, जंगल में आगजनी या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और पर्यटकों की सुरक्षा प्राथमिकता होगी। इसके लिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी और सामुदायिक पुलिसिंग सक्रिय की जाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से नेतरहाट को और अधिक सुरक्षित बनाया जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।