Mahuadand News : महुआडांड़ झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया,संयोजिका और अध्यक्ष संघ द्वारा झारखंड विधान सभा के समक्ष अफनी मांग एंव सरकार के साथ हुए समझौता को लेकर 7 अगस्त से 12 अगस्त तक सरकार को ध्यान आकृष्ट कराने एंव अपने लम्बित मांग को हासिल करने के लिए चार दिवसीय धरना-प्रदर्शन व घेराव करने का कार्यक्रम है।

इसके तहत 12 अगस्त को लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड के सभी विद्यालय के रसोईया अवकाश में रहकर प्रदर्शन में भाग लेगें।जिस लेकर प्रखंड शिक्षा कार्यालय में रसोईया संघ महुआडांड़ के अध्यक्ष और सचिव सहित कई अन्य सदस्य ने आवेदन देकर सुचना दिया कि 12 अगस्त को प्रखंड के किसी भी स्कूल में माध्यम भोजन का संचालन नहीं किया जाएगा।


