पुलिस के समक्ष 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर समेत तीन माओवादी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

चाईबासा में 10 लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत तीन माओवादियों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया, सारंडा क्षेत्र से माओवादी कैडर खत्म होने का दावा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चाईबासा पुलिस के समक्ष 10 लाख रुपये के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत तीन माओवादी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। झारखंड में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। चाईबासा में भाकपा माओवादी संगठन के जोनल कमांडर सालुका कायम उर्फ भुवनेश्वर, उसकी पत्नी पिंकी और कोदोमुनी कोड़ा ने शुक्रवार को हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। इस सरेंडर के साथ ही अब भाकपा माओवादी के ईस्टर्न रीजनल ब्यूरो के मुख्यालय क्षेत्र सारंडा और चाईबासा में एक भी माओवादी कैडर नहीं बचा है।

आत्मसमर्पण करने वाला सालुका कायम पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र का निवासी है और उस पर कुल 96 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह कई सुरक्षाकर्मियों की शहादत और आईईडी धमाकों का मुख्य आरोपी रहा है, जिनमें 14 अगस्त 2023 को टोंटो के तुम्बाहाका में हुई मुठभेड़ और मार्च 2021 में लांजी में हुआ आईईडी विस्फोट शामिल हैं। इसके अलावा, उस पर पुलिस मुखबिरी के आरोप में स्थानीय ग्रामीणों की हत्या का भी आरोप है। वहीं उसकी पत्नी पिंकी पर 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं और दूसरी महिला नक्सली कोदोमुनी कोड़ा पर भी 1 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।