प्रयागराज में राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 40 करोड़ युवा भारत की ताकत, लेकिन सरकार ने रोजगार के दरवाजे बंद किए

प्रयागराज में राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से संवाद करते हुए बेरोजगारी, पेपर लीक और शिक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरा, कहा- युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Rahul Gandhi : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने युवाओं, बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा।

KP ग्राउंड में हजारों छात्रों और युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत के करीब 40 करोड़ युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका, चीन और रूस जैसी बड़ी ताकतों की तुलना में भी भारत के युवाओं में ज्यादा क्षमता और प्रतिभा है।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत के युवाओं में देश को 21वीं सदी में दुनिया के शीर्ष देशों तक पहुंचाने की पूरी क्षमता है। उन्होंने कहा कि युवाओं के पास बुद्धि, प्रतिभा और नई सोच है, लेकिन उन्हें सही मौके नहीं मिल रहे हैं।

भारत की दो बड़ी ताकतों का किया जिक्र

राहुल गांधी ने कहा कि 21वीं सदी में भारत के पास दो बड़ी ताकतें हैं। पहली देश की बड़ी युवा आबादी और दूसरी डेटा का बढ़ता इस्तेमाल। उन्होंने कहा कि इन दोनों संसाधनों का सही इस्तेमाल किया जाए तो भारत दुनिया की मजबूत अर्थव्यवस्था बन सकता है।

पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा के बढ़ते खर्च को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपनी मेहनत की कमाई बच्चों की पढ़ाई पर खर्च करते हैं, लेकिन परीक्षा के बाद पेपर लीक होने से मेहनत करने वाले छात्रों को नुकसान उठाना पड़ता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पैसे वाले परिवारों के बच्चों को पेपर लीक जैसी व्यवस्था का फायदा मिल जाता है, जबकि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के प्रतिभाशाली युवा परेशान होते हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि युवाओं के पास डिग्री तो है, लेकिन डिग्री के बाद रोजगार की गारंटी नहीं है। उन्होंने दावा किया कि देश में युवाओं के लिए रोजगार के रास्ते लगातार बंद किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि भारत की सबसे बड़ी ताकत उसके युवा हैं, जिन्हें रोजगार और बेहतर अवसर देने की जरूरत है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।