तेजस्वी यादव ने विश्व आदिवासी दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा- आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति देश की अमूल्य धरोहर

तेजस्वी यादव ने विश्व आदिवासी दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली सभ्यता और जल, जंगल, जमीन से जुड़े अधिकारों की रक्षा का संकल्प दिलाया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने समस्त देशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सभी देशवासियों को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली सभ्यता व प्राचीन परम्पराएं हमारे देश की अमूल्य धरोहर और जीवन-दर्शन के आधार हैं। ये हमारी साझी विरासत, साझी शहादत, साझी लड़ाई और साझी संस्कृति के अगुआ है।

आइए, इस अवसर पर जल, जंगल, जमीन व जीवन की विरासत के संरक्षक तथा प्रकृति और पर्यावरण के सच्चे प्रहरी, इस देश के मूलनिवासी आदिवासी समाज की पहचान, हक-अधिकारों एवं हितों की रक्षा का संकल्प लें।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।