मोदी, शाह समेत तमाम मंत्रियों व सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिरला को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, “लोकसभा अध्यक्ष को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बिरला को बधाई देते हुए कहा, “अध्यक्ष बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूं।

सदन के संचालन और उसकी गरिमा को बनाए रखने में आपका योगदान अद्भुत है। प्रभु आपको राष्ट्र व मानव सेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करें।”

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, “लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

उनके मार्गदर्शन में संसदीय प्रक्रियाओं और लोकसभा के उत्कृष्ट आचरण के बारे में उनके ज्ञान ने सदन की उत्पादकता को बढ़ाया है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं ।”

वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी बिरला को बधाई देते हुए उनके स्वस्थ औ दीर्घायु होने की कामना की।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल समेत तमाम मंत्रियों, सांसदों ने बिरला को बधाई दी।

बिरला का जन्म 23 नवम्बर 1962 को राजस्थान के कोटा में हुआ था। वह कोटा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं।

हाल ही में बिरला के पिता का निधन हुआ था, इस कारण उन्होंने पहले ही घोषणा कर दी थी कि उनके जन्मदिन पर किसी तरह का आयोजन नही होगा और वह इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे।

इसके बावजूद, ट्विटर समेत सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों से बिरला को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

Share This Article