

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विभिन्न विकास कार्यों के कारण ट्रेन सेवाओं पर असर पड़ा है। रेलवे प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 17 अगस्त से 23 अगस्त 2026 के दौरान कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने तथा उनके रूट में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी कर दी गई है।





रद्द रहने वाली ट्रेनें
1. 68046/68045 आसनसोल आद्रा आसनसोल मेमू: 19 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक रद्द रहेगी।
2. 68090/68089 आद्रा मिदनापुर आद्रा मेमू: 18, 21 और 23 अगस्त 2026 को रद्द रहेगी।
3. 68077/68078 आद्रा भागा आद्रा मेमू: 23 अगस्त 2026 को रद्द रहेगी।
4. 63594/63593 आसनसोल पुरुलिया आसनसोल मेमू: 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक रद्द रहेगी।
आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें
1. 18116/18115 चक्रधरपुर एनएससीबी गोमो चक्रधरपुर मेमू: दिनांक 18, 21 और 23 अगस्त 2026 को महुदा (Mahuda) स्टेशन तक ही चलेगी और वहीं से वापस शुरू होगी।
2. 68055/68056 आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल मेमू: दिनांक 17, 19, 20 और 22 अगस्त 2026 को आद्रा (Adra) स्टेशन तक ही चलेगी और वहीं से वापस शुरू होगी।
3. 68056 टाटानगर आसनसोल मेमू: दिनांक 21 और 23 अगस्त 2026 को अद्रा स्टेशन पर ही समाप्त होगी।
4. 68060 आसनसोल–बाराभूम मेमू: दिनांक 21 और 23 अगस्त 2026 को आसनसोल की बजाय आद्रा स्टेशन से ही शुरू होगी।
5. 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस: दिनांक 19, 20 और 22 अगस्त 2026 को आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी और वहीं से वापस शुरू होगी।
