भोले की दौड़ : हाथों में जल और तिरंगा लेकर दौड़े युवा, बोल बम से गूंजी राजधानी

रांची में भोले की दौड़ के दौरान युवाओं ने हाथों में पवित्र जल और तिरंगा लेकर बोल बम के जयघोष के साथ दौड़ लगाई, जिससे राजधानी भक्ति से गूंज उठी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी में श्रावण सोमवारी संध्या महाआरती पहाड़ी मंदिर मुख्य द्वार के बैनर तले लगातार दूसरे वर्ष ऐतिहासिक भोले की दौड़ (डाक बम) का भव्य आयोजन किया गया।

हाथों में पवित्र जल और तिरंगा थामे कमांडो डिफेंस एकेडमी मोरहाबादी के युवक-युवतियों ने जब ‘बोल बम’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ दौड़ लगाई तो पूरा शहर भक्ति और देशभक्ति में झूम उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव स्वर्ण रेखा तट पर धावकों की आरती और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद यह दौड़ केतारी बागान, महादेव मंडा, राम मंदिर, बहु बाजार, कर्बला चौक, चर्च रोड, मेन रोड बजरंगबली मंदिर, अल्बर्ट एक्का चौक, शहीद चौक, कोतवाली, बकरी बाजार और हरमू शनि मंदिर होते हुए पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित महाकाल मंदिर पहुंची और भक्तों ने जलाभिषेक किया।

आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि झारखंड के इतिहास में इस तरह का यह दूसरा सफल आयोजन है, जो सनातन संस्कृति और भक्ति भावना को मजबूत करता है। उन्होंने घोषणा की कि रांची में इस प्रकार के भक्तिमय कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।

शाम में पहाड़ी बाबा की भव्य संध्या महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर महाभोग का प्रसाद बांटा गया। पूरे रास्ते में जगह-जगह चुटिया निवासियों और स्वागत समिति के सदस्यों ने पुष्पवर्षा कर डाक बम का उत्साहवर्धन किया।

आयोजक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी, रांची जिला प्रशासन, नगर निगम, SDO रांची, रांची नगर निगम, सिटी DSP, संबंधित थाना प्रभारियों और कमांडो डिफेंस एकेडमी के संस्थापक रोहित सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान स्वागत समिति व आयोजन टीम में निलेश चौधरी, अर्चना मिर्धा, लखन कुमार, अमन ठाकुर, सुनीता देवी, रूबी देवी, रितिक, रवि सिंह, छत्रधारी महतो, रेखा महतो, श्याम किशोर सिंह, अनंत तिवारी, मंटू पांडे, गणेश श्यामल, संजय कुमार शशि, रवि प्रताप और रंजीत कुमार महतो समेत बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित थे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।