Sunday, 4 Oct 2026
News Aroma
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • एक्सप्लोर मोर
    • टेक्नोलॉजी
    • करियर
    • हेल्थ
    • बिजनेस
    • टूरिज्म
    • ऑटो
    • जॉब्स
    • अजब गज़ब
    • रिलेशनशिप
    • लाइफस्टाइल
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • हमारे बारे में
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    • Disclaimer
    • Cookie policy
  • संपर्क करें
Advertise With Us
  • झारखंड
  • Uncategorized
  • विदेश
  • भारत
  • क्राइम
  • बिहार
  • टेक्नोलॉजी
  • बॉलीवुड
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • अजब गज़ब
  • बिजनेस
  • ओपिनियन
  • खेल
  • Politics
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
  • रिलेशनशिप
  • टूरिज्म
  • Finance
  • Environment
  • Business Spotlight
  • ई-पेपर
News AromaNews Aroma
Font ResizerAa
  • झारखंड
  • बिहार
  • जॉब्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटो
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
  • भारत
Search
  • होम
  • झारखंड
  • विदेश
  • क्राइम
  • बिहार
  • भारत
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
Home » Latest News » बीते वित्त वर्ष में बने यूएएन में से 79 प्रतिशत 18-30 वर्ष आयु वर्ग के
भारत

बीते वित्त वर्ष में बने यूएएन में से 79 प्रतिशत 18-30 वर्ष आयु वर्ग के

भारत के संगठित रोजगार में युवाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में बने नए UAN में 79 प्रतिशत 18-30 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के हैं।

Razi Ahmad
Last updated: August 19, 2026 8:29 PM
By Razi Ahmad
Share
3 Min Read
UAN, Universal Account Number,
SHARE
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
Instagram Follow Now

मुंबई: भारत में संगठित रोजगार को युवा कर्मचारी गति दे रहे हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में बने नए ‘यूनिवर्सल अकाउंट नंबर’ (यूएएन) में से 79 प्रतिशत 18-30 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के हैं। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट से यह निष्कर्ष निकला है।

इस आंकड़े से देश के कार्यबल में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत मिलता है।

कर्मचारी एवं कार्यबल समाधान कंपनी क्वेस कॉर्प की रिपोर्ट ‘पल्स 2025-26’ के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में 57,000 से अधिक नए यूएएन बने थे। इन कुल यूएएन में से 79 प्रतिशत 18-30 वर्ष आयु वर्ग के लोगों के थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, यूएएन बनाने में 21-25 वर्ष आयु वर्ग की हिस्सेदारी 35 प्रतिशत से अधिक रही और यह संगठित रोजगार में प्रवेश करने वाला सबसे बड़ा आयु समूह रहा।

रिपोर्ट में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस), उद्योग संबंधी आंकड़ों और कार्यबल के रुझानों का विश्लेषण किया गया है, जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 में ईपीएफओ के नए सदस्यों में करीब 59 प्रतिशत लोग 18-25 वर्ष आयु वर्ग के थे। यह संगठित अर्थव्यवस्था के विस्तार में युवाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली बार रोजगार पाने वाले युवा संगठित रोजगार का सबसे बड़ा स्रोत बन रहे हैं। ऐसे में कंपनियां शिक्षा से रोजगार तक युवाओं के बदलाव को बेहतर बनाने के लिए अप्रेंटिसशिप, प्रौद्योगिकी आधारित भर्ती और रोजगारपरक कौशल पर अधिक जोर दे रही हैं।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान ‘आप’ की छात्र इकाई के कार्यकर्ता हिरासत में
महराजगंज में नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली का तापमान थोड़ा बढ़ा, अगले कुछ दिनों में आसमान साफ रहने का अनुमान
हरियाणा के भाजपा विधायकों ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

क्वेस कॉर्प के कार्यकारी निदेशक एवं समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) लोहित भाटिया ने कहा, “जिस पैमाने पर युवा भारत के संगठित कार्यबल में शामिल हो रहे हैं, वह नियोक्ताओं और अर्थव्यवस्था दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत है।

कार्यक्षेत्र में नई पीढ़ी के प्रवेश के साथ ध्यान केवल भर्ती तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि रोजगारपरक क्षमता विकसित करने पर होना चाहिए।

अप्रेंटिसशिप संगठित रोजगार में प्रवेश के सबसे प्रभावी माध्यमों में से एक बनकर उभर रही है। इससे युवाओं को उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कौशल, कार्यस्थल का व्यावहारिक अनुभव और दीर्घकालिक करियर बनाने का आत्मविश्वास हासिल करने का अवसर मिलता है।”

TAGGED:ApprenticeshipEmployment NewsEmployment TrendsEPFOIndia EmploymentIndian EconomyJob Market IndiaLabour MarketOrganised EmploymentPF AccountPulse 2025-26Quess CorpSkill DevelopmentUANUniversal Account NumberWorkforce TrendsYoung WorkforceYouth Employment
Share This Article
Email Copy Link Print
ByRazi Ahmad
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।
Previous Article सिजुआ में युवाओं की बैठक, भू-धंसान समेत क्षेत्र की समस्याओं पर हुई चर्चा
Next Article Jharkhand Secretariat परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में सफल अभ्यर्थी झारखंड सचिवालय परिसर में दाखिल हुए

You May also Like

भारत

वड़िंग मेरे छोटे भाई, समय के साथ बदलाव होता है : पायलट

October 3, 2026
Viksit Bharat Scheme Thalapathy Vijay
भारत

मुख्यमंत्री विजय ने प्रचार के दौरान टीवीके उम्मीदवार के खिलाफ टिप्पणी के लिए स्टालिन की निंदा की

October 3, 2026
भारतहेल्थ

पुणे गोदाम का लाइसेंस रद्द करने का एफडीए का निर्णय निराशाजनक, गुणवत्ता को लेकर प्रतिबद्ध: सिप्ला

October 3, 2026
भारत

KIIT के 22वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में बोले नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव, राष्ट्र की प्रगति की नई शक्ति बने युवा

October 3, 2026
Show More
  • More News:
  • Jharkhand News
  • breaking news
  • hindi news
  • Jharkhand
  • झारखंड न्यूज़
  • Jharkhand Hindi News
  • हिंदी समाचार
  • झारखंड की ताज़ा खबरें
  • Jharkhand Latest News
  • india news
  • national news
  • Local News
  • Ranchi News
  • Jharkhand Breaking News
  • City News
  • झारखंड हिंदी समाचार
  • अपना झारखंड
  • झारखंड की ताज़ा ख़बर
  • Latest News In Jharkhand
  • Jharkhand Headlines
News Aroma

न्यूज अरोमा एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक, सजग और सशक्त बनाना है।

Youtube Medium Rss

About Company

  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • एक्सप्लोर मोर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations

Welcome to Foxiz
Username or Email Address
Password

Lost your password?