महराजगंज में नाबालिग लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

महाराजगंज में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण और सामूहिक बलात्कार के मामले में चौक पुलिस स्टेशन ने तीन आरोपियों सिकंदर, राकेश और दिलीप को गिरफ्तार किया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महराजगंज (उप्र): महराजगंज जिले में 16 वर्षीय एक लड़की के कथित अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपियों को पिपरिया क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया और उनकी पहचान चौक थाना क्षेत्र के निवासी सिकंदर (25), राकेश (28) एवं दिलीप (26) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को चौक थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि तीनों आरोपी लड़की को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल वाले इलाके में ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और कुछ दिन बाद लड़की को बरामद कर लिया गया।

इसके बाद आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस के दलों ने कई स्थानों पर तलाश की।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को मिली सूचना के आधार पर चौक पुलिस ने पिपरिया क्रॉसिंग के पास तीनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।