

रांची : दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जाएगा। ऐसे में रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर हटिया खड़गपुर एक्सप्रेस का यात्रा प्रारम्भ दिनांक 26.08.2026, 28.08.2026 एवं 29.08.2026 को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारम्भ होगा। इन ट्रेनों का आद्रा हटिया आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा।





