सीजीएल परीक्षा में अनियमितता की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने पूछताछ का दायरा बढ़ाया, जानें कितने लोगों से हुई पूछताछ

सीजीएल अनियमितता जांच में SIT की कार्रवाई तेज, करीब 100 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सीजीएल परीक्षा में अनियमितता की जांच कर रही सीआईडी की एसआईटी ने पूछताछ का दायरा बढ़ाते हुए सोमवार को करीब 20 सफल अभ्यर्थियों से गहन पूछताछ की और कई राज उजागर किए। मामले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी से पुलिस रिमांड के तीसरे दिन हुई पूछताछ में मिली जानकारियों के बाद एसआईटी ने करीब दो दर्जन और सफल अभ्यर्थियों को मंगलवार को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। जांच के दौरान सीआईडी की टीम अब तक करीब 100 सफल अभ्यर्थियों से पूछताछ कर चुकी है, जिनमें से जिन अभ्यर्थियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, उनसे बारी-बारी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

दूसरी ओर, इस मामले में जांच का दायरा अभय के परिजनों तक भी पहुंच गया है। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर गड़बड़ी करने वाले मास्टरमाइंड अभय तिवारी से पूछताछ के बाद उसकी पत्नी सुषमा और भाई अक्षय को भी जेल भेज दिया गया है, क्योंकि सुषमा और अक्षय दोनों ने ही सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल कर सरकारी नौकरी पाई थी। इसके अलावा, मंगलवार को सीआईडी के विशेष दल द्वारा टीडीपीएल के मार्केटिंग मैनेजर अभय से भी दोबारा पूछताछ की जाएगी।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।