

नयी दिल्ली: टाटा स्टील को झारखंड सरकार की ओर से जारी किए गए 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस के मामले में अंतरिम राहत मिल गई है। कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी है।
झारखंड के रामगढ़ स्थित जिला खनन कार्यालय ने पश्चिम बोकारो कोलियरी में वर्ष 2000-01 से 2006-07 के दौरान तय सीमा से 1.62 करोड़ टन अतिरिक्त कोयला निकालने के आरोप में 1,755 करोड़ रुपये का मांग नोटिस जारी किया था।





