दुखद खबर: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात सीने में दर्द के बाद अस्पताल में किया गया था भर्ती

गिरिडीह में झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, सीने में दर्द के बाद निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, इलाज के दौरान नहीं बच सकी जान।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति तथा खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन हो गया। उन्होंने गिरिडीह शहर के बस पड़ाव के पास स्थित एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक, मंत्री सुदिव्य कुमार पिछले कुछ दिनों से गिरिडीह से बाहर थे और दो दिन पहले ही वापस लौटे थे। शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात वे हरसिंगरायडीह स्थित अपने घर पर थे। इसी दौरान अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें देर रात गिरिडीह के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने तुरंत जांच और इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।  मंत्री के निधन की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और उनके घर पहुंचने लगे। पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी अंतिम दर्शन के लिए जुटने लगे।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों की भी आवाजाही शुरू हो गई। जिलाधिकारी, एसपी और धनबाद एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। मंत्री के निधन से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

 

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।