ट्यूशन पढ़ने जा रहे दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत

गोंडा में तेज रफ्तार वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों को टक्कर मार दी, हादसे में अमन कुमार उपाध्याय और विपिन मौर्य की मौत हो गई।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोंडा (उप्र): गोंडा जिले में सोमवार सुबह तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो किशोरों की मौत हो गयी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) योगेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा खरगूपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर पिपरा भोधर के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि भटपुरवा निवासी अमन कुमार उपाध्याय (15) मोटरसाइकिल से सुबह करीब सात बजे ट्यूशन पढ़ने खरगूपुर बाजार जा रहा था। उसके साथ गांव का ही एक अन्य किशोर विपिन मौर्य (17) भी था।

सिंह ने बताया कि इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार भार वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन चालक की पहचान लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के बाजपुर निवासी उदय सिंह के रूप में की है।

सिंह ने कहा कि मृत अमन के पिता विजय कुमार की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया हैऔर शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।