


इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन लेने का मौका अभी भी है. विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न यूजी, पीजी, डिप्लोमा और अन्य प्रोग्राम में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है. इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.





इन कोर्स में मिलेगा प्रवेश
इग्नू के जुलाई सत्र में अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG), डिप्लोमा समेत कई अन्य कार्यक्रमों में एडमिशन लिया जा सकता है. इनमें वे प्रोग्राम भी शामिल हैं, जिन्हें ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के माध्यम से संचालित किया जाता है.
योग्यता क्या होनी चाहिए
अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गयी है. संबंधित यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए आमतौर पर 12वीं पास और पीजी प्रोग्राम के लिए स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, प्रत्येक कोर्स की पात्रता अलग हो सकती है, इसलिए आवेदन से पहले संबंधित कार्यक्रम की योग्यता जरूर जांच लें.
कैसे होगा एडमिशन
इग्नू में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया पाठ्यक्रम के अनुसार अलग हो सकती है. कुछ कार्यक्रमों में प्रवेश पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जा सकता है, जबकि कुछ में प्राथमिक इंटरव्यू या स्क्रूटनी की प्रक्रिया अपनायी जा सकती है.
ऑनलाइन करना होगा आवेदन
एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा. आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज, शैक्षणिक जानकारी और अन्य विवरण सावधानी से भरना चाहिए. किसी भी गलती से बचने के लिए फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें.
15 सितंबर है अंतिम तारीख
जुलाई 2026 सत्र में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गयी है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करना चाहिए और समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना चाहिए
कहां से करें आवेदन
इच्छुक विद्यार्थी इग्नू एडमिशन पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कोर्स, पात्रता और प्रवेश से जुड़ी विस्तृत: जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है.
