


रांची : झारखंड भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ताज़दार आलम ने मंगलवार को अपने सहयोगी और वरिष्ठ भाजपा नेता नज़ीबुल्लाह खान के साथ हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा दरगाह पहुंचकर मज़ार पर चादरपोशी की।





इस दौरान उन्होंने राज्य और देश की तरक्की, अमन-चैन, सुख-शांति एवं खुशहाली के लिए दुआ मांगी। चादरपोशी के बाद ताज़दार आलम ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द कायम रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनवर हयात, दरगाह के सदर अयूब गद्दी, आरिफ बट, मो. इमरान, मो. शमीम, हरविंदर सिंह, रिंकू सिंह, अनिस गद्दी, संपा गद्दी, फतेहुर रहमान, मो. नसीम, अरशद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
