


रांची : सदर अस्पताल परिसर और आसपास लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। एसएसपी के निर्देश पर टाइगर मोबाइल, पीसीआर और माइक्रो टीम को विशेष निगरानी रखने के लिए लगाया गया है।





इसी दौरान बुधवार को सदर अस्पताल परिसर में एक व्यक्ति को मोबाइल चोरी करते हुए पकड़ा गया। शिकायत के आधार पर लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 155/2026 दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी की पहचान 41 वर्षीय राशिद जमील उर्फ राशिद खान के रूप में की है। आरोपी रांची के पत्थलकुदवा इस्लाम नगर का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर चोरी के कुल 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस की कार्रवाई में थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार रजक, सुधीर बाड़ा, सहायक अवर निरीक्षक मो. मुख्तार और थाना सशस्त्र बल शामिल रहे।
