प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत स्वीकृत पत्र का वितरण, जानें कितने लोगों को मिला लाभ

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत स्वीकृत पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार 12 सितंबर को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के प्रथम घटक ‘लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण’ (BLC) के तहत एक स्वीकृति पत्र वितरण निगम कार्यालय के आठवें तल्ले पर महापौर रोशनी खलखो और उप महापौर नीरज कुमार द्वारा चयनित 34 लाभार्थियों को सांकेतिक रूप से व्यक्तिगत आवास निर्माण का स्वीकृति पत्र सौंपा गया।

यह योजना शहर के आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को पक्का और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, जिससे उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वित्तीय वर्ष 2025–26 और 2026–27 के दौरान इस योजना के तहत अब तक कुल 2,896 लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है। आज 34 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए, जबकि बाकी बचे सभी चयनित लाभुकों को उनके संबंधित वार्ड पार्षदों के माध्यम से स्वीकृति पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। रांची नगर निगम की ओर से योजना का लाभ पारदर्शी और सुगम तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद, सहायक नगर आयुक्त, CLTC, नगर प्रबंधक और निगम के अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।