झारखंड SIR: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के 4.39 लाख आवेदन, 4609 आपत्तियां; 15 सितंबर अंतिम तारीख

झारखंड SIR में मतदाता सूची के लिए 4.39 लाख से अधिक नाम जोड़ने के आवेदन मिले हैं, जबकि 4,609 आपत्तियां दर्ज हुईं। अंतिम दावा-आपत्ति तिथि 15 सितंबर है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) में मतदाता सूची से नाम हटाने और नाम शामिल किये जाने पर आपत्ति के मामले भी सामने आ रहे हैं. अब तक फॉर्म-7 के माध्यम से 4,609 दावा-आपत्तियां प्राप्त हुई हैं. यह आपत्तियां मतदाताओं की मृत्यु, स्थायी रूप से दूसरी जगह चले जाने, पहले से नाम दर्ज होने, कम उम्र अथवा भारतीय नागरिक नहीं होने जैसे आधारों पर नाम हटाने की मांग के साथ की गयी हैं. आवेदनों की जांच के बाद नियमानुसार निर्णय लिया जायेगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार, एसआइआर के तहत दावा एवं आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है. इसके बाद प्राप्त दावों और आपत्तियों की जांच और उनका नियमानुसार निस्तारण किया जायेगा. पूरी प्रक्रिया के बाद 19 अक्टूबर को झारखंड की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जायेगी.

मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 के माध्यम से अब तक 4,39,191 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें 11 सितंबर को 15010 आवेदन आये. फॉर्म-6 उन पात्र नागरिकों के लिए है, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है और वे मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना चाहते हैं. 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवा भी इसी फॉर्म के माध्यम से नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करते हैं.

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है।अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है।डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.