चतरा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा……कोलकाता से 5 आरोपी अरेस्ट

चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ के अपहरण मामले में पुलिस ने कोलकाता से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी से जांच आगे बढ़ी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chatra News: लोजपा के विधायक जनार्दन पासवान के बेटे के अपहरण मामले में पुलिस ने 5 आरपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए सभी 5 लोग जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ के अपहरण मामले में शामिल थे. पुलिस ने भाजपा के रौनक सिंह राजपूत, प्रकाश गुप्ता से समेत 5 लोगों को कोलकाता से गिरफ्तार किया है.

7 सितंबर को एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने से सौरभ के साथ मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधायक के बेटे को बरामद किया था.

मामला क्या था?

जानकारी के अनुसार, सौरभ कुमार अपने सहपाठियों अमरदीप दुबे, अनमोल और रविशंकर के साथ यूनिवर्सिटी के गेट के पास खड़े थे. इसी दौरान जूनियर छात्र लक्की राज से अमरदीप की किसी बात को लेकर बहस हो गई.

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद लक्की राज ने फोन कर कुछ बाहरी युवकों को बुला लिया. इसके बाद दो काले रंग की स्कॉर्पियो से करीब 10-12 युवक मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी. सौरभ की शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उनके दोस्त अनमोल को धक्का देकर गिरा दिया और सौरभ को जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर वहां से ले गए.

आरोप है कि चलती गाड़ी में उनका गला दबाया गया. साथ ही मोबाइल फोन और करीब 20 ग्राम सोने की चेन छीन ली गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्य व CCTV फुटेज के आधार पर सौरभ को दो घंटे में सकुशल बरामद कर लिया.

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।