संतरागाछी और अहमदाबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, चक्रधरपुर मंडल के यात्रियों को मिलेगी राहत

संतरागाछी-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 20 सितंबर से चलेगी। ट्रेन खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा में रुकेगी। वापसी ट्रेन 22 सितंबर को अहमदाबाद से रवाना होगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दक्षिण पूर्व रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए संतरागाछी अहमदाबाद संतरागाछी (02834/02833) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन खड़गपुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला और झारसुगुड़ा स्टेशनों पर रुकेगी।

ट्रेन की समय-सारणी

02834 संतरागाछी अहमदाबाद स्पेशल: संतरागाछी से रविवार (20 सितंबर 2026) की रात 00:15 बजे रवाना होगी और सोमवार (21 सितंबर 2026) दोपहर 13:50 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

02833 अहमदाबाद संतरागाछी स्पेशल: वापसी में अहमदाबाद से मंगलवार (22 सितंबर 2026) दोपहर 14:25 बजे रवाना होकर गुरुवार (24 सितंबर 2026) तड़के 03:30 बजे संतरागाछी पहुंचेगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।