नवंबर में झारखंड दौरे पर आएंगे राहुल गांधी, खूंटी में पेसा नियमावली पर करेंगे संवाद

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में झारखंड दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे खूंटी में पेसा नियमावली पर पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ संवाद करेंगे।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी नवंबर 2026 के पहले सप्ताह में झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस संबंध में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को एक पत्र भेजकर प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारी साझा की है। अपने इस दौरे के दौरान राहुल गांधी खूंटी में पांचवीं अनुसूची क्षेत्र के पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ पेसा (PESA) नियमावली के क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत संवाद करेंगे। इसके अलावा, वह रांची में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और उनके परिजनों के साथ एक विशेष बैठक में भी शामिल होंगे। राहुल गांधी के इस दौरे की तैयारियों के तहत प्रदेश कांग्रेस को अक्टूबर में ही प्रखंड मुख्यालय स्तर पर पारंपरिक ग्राम सभा प्रधानों के लिए पेसा विषय पर कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article