झारखंड हाईकोर्ट में आज तीन नवनियुक्त न्यायाधीश ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

झारखंड हाईकोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों ने शपथ ली। चीफ जस्टिस एमएस सोनक ने मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड हाईकोर्ट के नवनियुक्त न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। सुपीरियर जुडिशल सर्विस के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) 23 सितंबर को झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश पद की शपथ ली। हाईकोर्ट के ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित इस समारोह में चीफ जस्टिस एमएस सोनक नवनियुक्त न्यायाधीशों मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इन तीन नए जजों के शपथ लेने के साथ ही झारखंड हाईकोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 16 हो गई। वर्तमान में चीफ जस्टिस एमएस सोनक सहित 13 न्यायाधीश कार्यरत हैं, जबकि हाईकोर्ट में कुल स्वीकृत पद 25 हैं।

शपथ लेने वाले न्यायाधीशों में मनोज प्रसाद का जन्म 16 नवंबर 1973 को देवघर में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1999 में बिहार स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में अपना नामांकन कराया और देवघर जिला न्यायालय के साथ-साथ झारखंड हाईकोर्ट में मुख्य रूप से दीवानी मामलों की वकालत की। वहीं, अखिल कुमार का जन्म 6 जनवरी 1972 को पटना में हुआ। वर्ष 1999 में अधिवक्ता बनने के बाद उन्होंने पटना हाईकोर्ट और जिला न्यायालय में सिविल तथा क्रिमिनल मामलों की प्रैक्टिस की। उन्होंने चार मई 2012 को न्यायिक सेवा में प्रवेश किया और सीधे जिला न्यायाधीश के रूप में कार्य संभाला। तीसरे न्यायाधीश राम शर्मा का जन्म 7 जुलाई 1968 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1994 में दिल्ली बार काउंसिल में वकील के तौर पर एनरोल होकर दिल्ली हाईकोर्ट और विभिन्न जिला अदालतों में सिविल व क्रिमिनल मामलों की वकालत की है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।