चौपारण की घाटी में कार पलटी, एक युवक की मौत, चार घायल

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : हजारीबाग से एक दुखत खबर सामने आई है। लखीसराय से रजरप्पा मंदिर दर्शन के लिए जा रहे पांच दोस्तों की कार शुक्रवार को चौपारण की घाटी में हादसे का शिकार हो गई। बताया गया कि घाटी में कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार चार अन्य युवक घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा। इनमें से तीन घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक युवक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार, सभी युवक लखीसराय के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।