नामकुम। खिजरी विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में शनिवार को अनगड़ा प्रखंड के बीसा पंचायत के विभिन्न गांवों से आए दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. नामकुम के लुपुंग टोली स्थित विधायक के आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजेश कच्छप ने नए सदस्यों को कांग्रेस का पट्टा एवं माला पहनाकर तथा मुंह मीठा कर पार्टी में स्वागत किया.

कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है. उन्होंने कहा कि सभी धर्मों एवं वर्गों को साथ लेकर चलने की पार्टी की नीति से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस से जुड़ने का निर्णय लिया है.
नए सदस्यों ने विधायक राजेश कच्छप के नेतृत्व में खिजरी विधानसभा क्षेत्र में सड़क सहित विभिन्न विकास योजनाओं के क्रियान्वयन का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने विधायक के आम लोगों से जुड़ाव और सामाजिक सरोकारों की भी सराहना की. विशेष रूप से किसी परिवार में मृत्यु होने पर मृतक के आश्रितों को सूखा राशन उपलब्ध कराने की पहल का उल्लेख किया.
विधायक राजेश कच्छप ने पार्टी में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करें. सामूहिक प्रयास से खिजरी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास को आगे बढ़ाया जाएगा.
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में जयराम बेदिया, दिलेश्वर बेदिया, अनिल बेदिया, प्रवीण बेदिया, बालेश्वर बेदिया, मनोज भोगता, धनीराम भोगता, कार्तिक भोगता, लालचंद भोगता, प्रकाश मुंडा, पारसनाथ भोगता, महेंद्र भोगता, सूरज भोगता, विजय मुंडा, एतवा बेदिया, लीलमोहन बेदिया, जितु भोगता, राहुल मुंडा, लखीराम हजाम, कमलेश कुमार, बिरसा मुंडा, रंजीत भोगता, राज भोगता, बलकेश्वर मुंडा, जुकेश्वर बेदिया, राजेंद्र मुंडा, वीरेंद्र बेदिया, जतरू भोगता, बिरसा मुंडा सहित अन्य युवा शामिल रहे.
मौके पर रांची जिला कांग्रेस प्रभारी रियाजूल अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष एतवा उरांव, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रेजाक अंसारी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष योगेंद्र बेदिया, विधायक प्रतिनिधि खाद्य आपूर्ति विभाग अजय करमाली, दिनेश चंद्र प्रमाणिक, पंचू तिर्की सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद थे.


