बीएसएल प्लांट में कॉपर केबल चोरी का खुलासा, CISF ने 480 किलो केबल के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बोकारो स्टील प्लांट में कॉपर केबल चोरी का खुलासा हुआ है, जहां सीआईएसएफ ने 480 किलो केबल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Bokaro Steel Limited: बोकारो स्टील लिमिटेड (BSL) प्लांट के अंदर कॉपर केबल चोरी के मामले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

CISF की त्वरित कार्रवाई और बरामदगी

CISF के उपनिरीक्षक पुष्प प्रताप सिंह और अन्य कर्मियों को 24 सितंबर को गश्त के दौरान बीएसएल प्लांट की चारदीवारी के भीतर 8 से 10 संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा कॉपर स्क्रैप की चोरी किए जाने की भनक लगी। सुरक्षा बलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से खदेड़कर दो संदिग्धों को धर दबोचा, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।
पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर CISF ने कुल 480 किलोग्राम चोरी की कॉपर केबल बरामद की। जब्त किए गए इस कॉपर केबल की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 76 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  • विशाल महली (25 वर्ष): पिता – बुधदेव स्वार, निवासी तुपकाडीह, थाना जरीडीह, बोकारो।
  • सनातन मुंडा (32 वर्ष): पिता – शंकर मुंडा, निवासी मोदीडीह, थाना हरला, बोकारो।
इस मामले को लेकर बीएस सिटी थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। CISF और स्थानीय पुलिस इस घटना में शामिल अन्य फरार संदिग्धों की तलाश और उनकी संलिप्तता की गहन जांच कर रही है।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।