नयी दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कमला नेहरू रिज में ‘स्वच्छता ही सेवा: एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान में भाग लिया और कहा कि स्वच्छता को नियमित आदत और जीवनशैली का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस पहल में शहर भर से बड़ी संख्या में छात्रों, लोगों और सफाई कर्मचारियों ने भी भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह अभियान चलाया जा रहा है।


