सीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी

कोल इंडिया लिमिटेड ने सितंबर तिमाही में बिजली क्षेत्र को 14.82 करोड़ टन कोयले की आपूर्ति की; त्यौहारी सीजन से पहले आपूर्ति में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में बिजली क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कोयला आपूर्ति 11.01 प्रतिशत बढ़कर 14.82 करोड़ टन हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 13.35 करोड़ टन थी।

सीआईएल ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि त्योहारों के मौसम से पहले कोयले की आपूर्ति मजबूत हुई है। इस दौरान आमतौर पर बिजली की मांग बढ़ जाती है। इससे ताप बिजली संयंत्रों में कोयले की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने में मदद मिलने की संभावना है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।