बिहार इन्वेस्टर्स मीट में बोले सीएम सम्राट चौधरी, बिहार में रोजगार के अवसर बढ़ाना और पलायन रोकना हमारी प्राथमिकता

बिहार इन्वेस्टर्स मीट 'राइजिंग बिहार' में बोले सीएम सम्राट चौधरी- राज्य में रोजगार बढ़ाना और पलायन रोकना प्राथमिकता; केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया सहयोग का भरोसा।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित बिहार इन्वेस्टर्स मीट राइजिंग बिहार में सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करना तथा पलायन रोकना हमारी प्राथमिकता है। हम चाहते हैं कि हर बिहारी को यहीं रोजगार मिल जाए और उसे रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े।

उन्होंने ‘बिल्ड एंड बिलीव’ की भावना के साथ निवेशकों से बिहार की क्षमता पर भरोसा करने का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित माननीय केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के विकास में केंद्र सरकार के पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि उद्योग, सड़क, ऊर्जा, पर्यटन एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर बढ़ाना और पलायन को रोकना हमारी प्राथमिकता है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।