अपराधियों के मादक पदार्थों से जुड़े होने के कारण जमशेदपुर में अपराध की घटनाएं बढ़ रही: जदयू विधायक

जमशेदपुर में ड्रग्स और ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारण अपराध बढ़ रहा है, जेडीयू विधायक सरयू राय ने ड्रग्स और सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

Razi Ahmad
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड में जनता दल (यूनाइटेड) के एकमात्र विधायक सरयू राय ने कहा है कि अपराधियों के मादक पदार्थों से जुड़ाव के कारण जमशेदपुर शहर में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।

राय ने कहा कि युवा ऑनलाइन सट्टेबाजी के भी आदी हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासन से इस खतरे पर अंकुश लगाने के लिए कमर कसने का आह्वान किया।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक राय ने कहा, ‘‘जमशेदपुर में मादक पदार्थों की तस्करी और ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का खतरा तेजी से बढ़ा है, जो अब स्कूलों और कॉलेजों तक पहुंच गया है… अपराधियों के मादक पदार्थों से जुड़ाव के कारण शहर में अपराध बढ़ रहे हैं।

राय ने शुक्रवार को यहां आयोजित दिनभर के ‘विचार क्रांति सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए कहा कि मादक पदार्थों और ऑनलाइन सट्टेबाजी की समस्या अब केवल कानून-व्यवस्था का मुद्दा नहीं रह गई है, बल्कि यह युवाओं और समाज की सुरक्षा से जुड़ा सवाल बन गई है।

उन्होंने कहा कि अगर पुलिस इन्हें खत्म करने का मन बना ले, तो ऑनलाइन सट्टेबाजी और मादक पदार्थ गिरोह नहीं संचालित हो सकते हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।