रांची: कोल इंडिया के करीब 15 हजार एग्जीक्यूटिव कैडर के अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने वेतन पुनरीक्षण के करीब 28 महीने के बकाये एरियर के भुगतान को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। अधिकारियों को यह एरियर तीन किश्तों में दिया जाएगा।

कोल इंडिया बोर्ड की 457वीं बैठक के निर्णय के अनुसार, इस वेतन अपग्रेडेशन का वित्तीय लाभ 23 अगस्त 2023 से देय है। आदेश के मुताबिक पहली किस्त कुल एरियर का 40% हिस्सा दिया जाएगा, जिसका भुगतान 10 अक्टूबर 2026 या उससे पहले करने का निर्देश दिया गया है। वहीं दूसरी किश्त 40% का भुगतान किया जाएगा। इसके बाद तीसरी किश्त में शेष 20% राशि का भुगतान किया जाएगा। यदि फंड की अनुपलब्धता के कारण किसी सहायक कंपनी द्वारा पहली किश्त का भुगतान 10 अक्टूबर तक संभव न हो, तो इसे अनिवार्य रूप से 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा करने की अंतिम समय-सीमा तय की गई है।


