मौजूदा दौर की शिक्षा व्यवस्था का एकमात्र लक्ष्य है एक अदद नौकरी मिल जाए : शंभुनाथ चौधरी

शिक्षा व्यवस्था पर रांची प्रेस क्लब अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी ने सवाल उठाए, कहा- डिग्रीधारियों की फौज तैयार हो रही है, लेकिन उनमें रोजगार योग्य कौशल की कमी है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष शंभुनाथ चौधरी ने कहा है कि मौजूदा दौर की शिक्षा व्यवस्था का एकमात्र लक्ष्य है एक अदद नौकरी की प्राप्ति। इतनी नौकरी न तो सरकार के पास है, न ही प्राइवेट सेक्टर में है। वे रविवार को डीबीएमएस हाई स्कूल के कलाकृति प्रेक्षागृह में जमशेदपुर पश्चिमी विधायक सरयू राय की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तीसरे सत्र में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने एक सर्वे के हवाले से कहा कि मात्र 8.1 प्रतिशत ग्रेजुएट ही अपने हिसाब से नौकरी पा सके हैं। उन्होंने कहा कि आज के दौर का समाज अलग ढंग से सोचता है। हमारा समाज एक ऐसे ग्रेजुएट की कामना करता है जो वर्किंग फोर्स बन सके। लेकिन, हम क्या कर रहे हैं। हम ऐसे ग्रेजुएट्स की फौज तैयार कर रहे हैं जो सिंपल ग्रेजुएट हैं। उनमें स्किल नहीं है। वह फोर्स, वर्किंग फोर्स नहीं बन सकती। उसे वर्किंग फोर्स बनाना बेहद दुरुह कार्य है। इसके लिए शिक्षा व्यवस्था तो दोषी है ही, उससे भी ज्यादा दोषी है परीक्षा व्यवस्था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।