पटना : बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास में सासाराम बाईपास परियोजना का लोकार्पण और बेदा फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। साथ ही, ‘कायाकल्प अभियान’ के तहत जीर्णोद्धार किए गए पोखर का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को काम निर्धारित समयावधि में पूरा करने और गुणवत्ता बरकरार रखने का निर्देश दिया।



