त्योहारों से पहले गिरिडीह में अवैध शराब पर शिकंजा, 750 लीटर देसी शराब बरामद

गिरिडीह में आगामी त्योहारों के मद्देनजर उत्पाद विभाग का बड़ा एक्शन; गावां थाना क्षेत्र से 750 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, आरोपियों की तलाश जारी।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: त्योहारों के मद्देनजर गिरिडीह में अवैध शराब के कारोबार पर प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम लगातार अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी कर रही है।

इसी अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से गावां थाना क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने करीब 750 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की। कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

उत्पाद विभाग के अनुसार, मामले में शराब के धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहारों के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। अधिकारियों को लगातार निगरानी रखने और अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।