मानगो छोटा पुल से शहरवासियों के लिए राहत, जर्जर सड़क होने लगी ठीक

जमशेदपुर के मानगो छोटा पुल के पास जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू होने से शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। गड्ढों से परेशान वाहन चालकों को जल्द सुविधा मिलेगी।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : लंबे समय से जर्जर सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। मानगो छोटा पुल के आसपास सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। लंबे समय से खराब सड़क के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग पर आवागमन सुगम होने के साथ-साथ लोगों को गड्ढों और जर्जर सड़क से राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने सड़क मरम्मत शुरू होने पर राहत जताई है और उम्मीद की है कि काम जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।